Follow Us:

Stay updated with the latest news, stories, and insights that matter — fast, accurate, and unbiased. Powered by facts, driven by you.

BJP प्रत्याशी लापता, कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठीं; कोटपूतली-बहरोड़ में मचा सियासी हड़कंप

BJP प्रत्याशी लापता, कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठीं; कोटपूतली-बहरोड़ में मचा सियासी हड़कंप

खबर

राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ से निकाय चुनाव के बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। BJP प्रत्याशी बुधराम चौधरी के करीब दो दिन से लापता होने की खबर के बाद इलाके में सियासी हलचल तेज हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, परिजनों और समर्थकों ने उनकी तलाश शुरू की। मामला गंभीर होने पर पुलिस ने भी खोजबीन तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रत्याशी की तलाश के लिए पुलिस ने पांच टीमें गठित की हैं।

मामले ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया, जब चुनाव में बुधराम चौधरी की प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश देव उनके समर्थन में धरने पर बैठ गईं। उन्होंने प्रशासन से BJP प्रत्याशी को जल्द से जल्द तलाश करने की मांग की।

सबसे ज्यादा चर्चा इसी बात की हो रही है कि चुनाव में आमने-सामने खड़े दो प्रत्याशियों में से एक प्रत्याशी दूसरे के समर्थन में धरने पर बैठ गईं। इससे पूरे इलाके में राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

फिलहाल पुलिस की टीमें बुधराम चौधरी की तलाश में जुटी बताई जा रही हैं। उनके लापता होने की वजह क्या है और वह कहां हैं, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस की जांच और आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी।


Note: Content and images are for informational use only. For any concerns, contact us at info@rajasthaninews.com.

Share: