Follow Us:

Stay updated with the latest news, stories, and insights that matter — fast, accurate, and unbiased. Powered by facts, driven by you.

2025 का मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार: इम्यून सिस्टम पर शोध के लिए 3 वैज्ञानिक सम्मानित

2025 का मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार: इम्यून सिस्टम पर शोध के लिए 3 वैज्ञानिक सम्मानित

2025 का मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार: इम्यून सिस्टम की खोज के लिए 3 वैज्ञानिकों को सम्मान

स्टॉकहोम/नई दिल्ली। साल 2025 का मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को दिया गया है। अमेरिका के मरी ई. ब्रंकॉ और फ्रेड राम्सडेल तथा जापान के शिमोन साकागुची को यह सम्मान शरीर की रक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) को बेहतर समझने की खोज के लिए मिला है।

नोबेल कमेटी ने बताया कि इन वैज्ञानिकों के काम ने चिकित्सा विज्ञान को नई दिशा दी है और मानव स्वास्थ्य को लेकर बड़े बदलाव का रास्ता खोला है।

पुरस्कार का ऐलान और सम्मान
यह घोषणा स्वीडन के कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट से सोमवार, 6 अक्टूबर को दोपहर करीब 3:00 बजे (भारतीय समयानुसार) की गई।
विजेताओं को 11 मिलियन स्वीडिश क्रोना (लगभग 9 करोड़ रुपए), सोने का मेडल और सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
यह पुरस्कार पारंपरिक रूप से 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में प्रदान किया जाएगा।

कैसे चुने जाते हैं विजेता?
नोबेल कमेटी के पांच सदस्य हजारों नामांकनों की समीक्षा करते हैं। इसके बाद सेक्रेटरी थॉमस पर्लमैन चुने गए विजेताओं से सीधे फोन पर संपर्क करते हैं और फिर औपचारिक ऐलान किया जाता है।
घोषणा nobelprize.org की वेबसाइट, यूट्यूब और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाइव भी देखी जा सकती है।

नोबेल सीरीज़ 2025
नोबेल पुरस्कारों की घोषणा का क्रम 6 अक्टूबर से शुरू हुआ है और 13 अक्टूबर तक चलेगा।

सबसे पहले मेडिसिन का नोबेल घोषित किया गया।

इसके बाद फिजिक्स, केमिस्ट्री, लिटरेचर और शांति के पुरस्कारों की घोषणा होगी।


Note: Content and images are for informational use only. For any concerns, contact us at info@rajasthaninews.com.

Share: