Follow Us:

Stay updated with the latest news, stories, and insights that matter — fast, accurate, and unbiased. Powered by facts, driven by you.

सालासर बालाजी जा रहे 3 पदयात्रियों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

सालासर बालाजी जा रहे 3 पदयात्रियों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

सालासर बालाजी जा रहे तीन पदयात्रियों की दर्दनाक मौत

राजस्थान के चूरू जिले में शुक्रवार देर रात सालासर बालाजी मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, मंदिर से करीब एक किलोमीटर पहले अज्ञात वाहन ने पदयात्रा कर रहे तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान राजेश भार्गव (27), नटवर भार्गव (29) और विक्रम (24) के रूप में हुई है। तीनों नागौर जिले के जायल से करीब 80 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ 10 सितंबर को पैदल सालासर के लिए निकले थे।

पुलिस के मुताबिक, रात में बाकी श्रद्धालु गनेड़ी में रुक गए थे, जबकि ये तीन युवक आगे निकलकर सालासर की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है तथा CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।


Note: Content and images are for informational use only. For any concerns, contact us at info@rajasthaninews.com.

Share: