चलती बस बनी आग का गोला! सांचोर बॉर्डर पर बड़ा हादसा, कई यात्री कूदकर बचे
- bySanjay
- 15 March, 2026
राजस्थान में चलती AC बस बनी आग का गोला, 1 यात्री की मौत, 9 झुलसे — कई ने कूदकर बचाई जान
राजस्थान में एक दर्दनाक हादसे ने यात्रियों के साथ-साथ पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही एक AC बस में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे कुछ ही मिनटों में पूरी बस आग के गोले में बदल गई।
बताया जा रहा है कि बस नाचना क्षेत्र से अहमदाबाद की ओर जा रही थी। हादसे के समय कई यात्री बस में सो रहे थे। अचानक आग लगने से बस में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
आग इतनी तेजी से फैली कि यात्रियों को बस से बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। कई लोगों को अपनी जान बचाने के लिए चलती और जलती बस से कूदना पड़ा। इस भीषण हादसे में एक यात्री की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 9 यात्री गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह हादसा सांचोर-नेनावा बॉर्डर के पास हुआ। सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि घटना स्थल से पुलिस थाना करीब 500 मीटर की दूरी पर होने के बावजूद भी पुलिस और एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंच पाई।
स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के बाद करीब एक घंटे तक न एम्बुलेंस आई और न ही पुलिस प्रशासन, जिसके कारण घायलों को समय पर मदद नहीं मिल सकी। लोगों का कहना है कि अगर समय पर सहायता मिल जाती तो शायद नुकसान कम हो सकता था।
इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके

Note: Content and images are for informational use only. For any concerns, contact us at info@rajasthaninews.com.
"Bengaluru's Summer...
Related Post
Recent News
Daily Newsletter
Get all the top stories from Blogs to keep track.


_1771508976.jpg)


_1773592347.png)
_1773507201.png)

